Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

राज्य

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत 2 की मौत, तीन घायल

Blog Image
900

देवप्रयाग, उत्तराखंड। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग के पास पाली पुलिया के समीप चंडीगढ़ से चमोली जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

नदी किनारे जा गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार (HR-68 C 1242) ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास हादसे का शिकार हुई। यह स्थान देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर स्थित है। कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरते हुए नदी किनारे जा पहुंची। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलने पर SDRF की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर टीम से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। टीम के पहुंचने से पहले ही जिला पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्गम रास्ते से निकाले गए दोनों शव

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शवों को बाहर निकालने में SDRF की टीम को दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। नदी तक पहुंचने का रास्ता कठिन होने के कारण शवों को राफ्ट की मदद से नदी पार कर देवप्रयाग लाया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिए गए।

हादसे में इन लोगों की गई जान, तीन घायल

इस दुर्घटना में किमखाल, चमोली निवासी सत्येश्वरी देवी (72) और कार चालक अनिल की मौत हो गई। वहीं, हादसे में रुद्रप्रयाग जिले के लाडोली निवासी उत्तम सिंह (33), बीना निवासी टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45) घायल हुए हैं।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post