Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

राज्य / बिहार

अमित शाह के बिहार दौरे के बीच कई जिलों में वारदातें, आरा में रोडरेज में गोलीबारी, दरभंगा में मोबाइल विवाद पर हिंसक झड़प

Blog Image
900

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। आरा में रोडरेज के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि दरभंगा में मोबाइल छिनतई के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वहीं छपरा में महाजाम के कारण राजधानी पटना से कई जिलों का सड़क संपर्क प्रभावित रहा।

दरभंगा में मोबाइल विवाद पर बवाल

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर में मोबाइल छिनतई को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि नशे में धुत कुछ युवकों ने लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल वापस लेने पहुंचे लोगों से उनकी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई।
इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक को डीएमसीएच रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और इलाके में एहतियातन बल तैनात है।

आरा में रोडरेज में युवक को मारी गोली

आरा के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सिमराव गांव में बाइक ओवरटेक करने को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार किसी से पूर्व विवाद नहीं था और हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छपरा में महाजाम से यातायात प्रभावित

छपरा के डोरीगंज मार्ग पर भीषण जाम के कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे, जिससे पटना से कई जिलों का सड़क संपर्क घंटों बाधित रहा।


सीमांचल में अमित शाह की हाईलेवल बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल के जिलों में आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा के लिए बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार शाम अररिया से हेलीकॉप्टर के जरिए पूर्णिया पहुंचने के बाद वह मेफेयर होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।
27 फरवरी को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े जिलों की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग, एसएसबी, बीएसएफ, आईबी, ईडी और नारकोटिक्स समेत कई एजेंसियों के साथ हाईलेवल बैठक होगी। बैठक का पहला चरण गोपनीय रहेगा, जबकि दूसरे चरण में विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

पूर्णिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

गृह मंत्री के दौरे को लेकर मेफेयर होटल परिसर और आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। होटल से एयरपोर्ट तक के मार्ग पर हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। बैठक के बाद अमित शाह दिल्ली लौटेंगे।

इन घटनाओं के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post