Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

मध्य प्रदेश

भोपाल में छात्राओं पर कटर से हमला करने वाला ‘साइको-मैन’ गिरफ्तार, 20 हजार का इनामी था आरोपी

Blog Image
902

भोपाल। राजधानी भोपाल में छात्राओं पर कटर से हमला करने वाले सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात छोला इलाके में घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी की पहचान देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है, जो सागर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद अपना गुस्सा निकालने के लिए एक के बाद एक तीन छात्राओं को निशाना बनाया। आरोपी शराब पीने का आदी है और भोपाल में मजदूरी का काम करता था।

पांच टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तारी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित अयोध्या नगर और पिपलानी थानों की कुल पांच टीमें लगाई गई थीं। करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मी इस ऑपरेशन में शामिल थे। पुलिस ने शहर के आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों का डेटा खंगाला और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस की।

29 जनवरी की रात दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, 29 जनवरी की रात देवेंद्र अहिरवार का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर निकला और भानपुर ब्रिज के रास्ते अयोध्या नगर व पिपलानी इलाके में पहुंचा। यहां उसने कटर से तीन छात्राओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दो छात्राओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक को मामूली चोट लगी।

30 जनवरी को पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर अयोध्या नगर और पिपलानी थानों में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था, जिससे उसकी पहचान आसान हुई।

चेहरे पर रूमाल बांधकर करता था हमला

पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के दौरान चेहरे पर रूमाल बांधे रहता था ताकि पहचान न हो सके। पिपलानी इलाके में उसने एक अन्य युवती पर भी हमला किया था, हालांकि उसे मामूली चोटें आई थीं।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या उसने इससे पहले भी इस तरह की किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post