Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

मध्य प्रदेश

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन: रोशनपुरा पर व्यापारियों ने किया चक्काजाम, मिक्स्ड लैंड यूज की मांग

Blog Image
901

भोपाल। राजधानी भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में जुटे व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। करीब पौने दो घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान व्यापारी सड़क पर बैठकर लगातार नारेबाजी करते रहे।

महिलाओं और ब्यूटिशियंस ने अनोखे अंदाज में जताया विरोध

प्रदर्शन में महिला व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विरोध जताते हुए ब्यूटिशियंस ने सड़क पर ही ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर दिया और मेकअप करके अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि यदि रहवासी इलाकों में दुकानें बंद कराई गईं, तो ब्यूटी पार्लर और ऐसे अन्य छोटे व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं का रोजगार पूरी तरह से ठप हो जाएगा। एक महिला व्यापारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "आज करीब 500 लोग सड़क पर हैं, यदि सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना, तो आने वाले दिनों में 1 लाख व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे।"

सीएम हाउस जाने से रोका, राष्ट्रगान गाकर दर्ज कराया विरोध

प्रदर्शनकारी व्यापारी हाथों में तख्तियां लेकर सीएम हाउस की ओर बढ़ने लगे, लेकिन रास्ते में पुलिस बल ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर एकजुट होकर 'जन-गण-मन' (राष्ट्रगान) गाया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।


व्यापारियों की प्रमुख मांगें:

  1. मास्टर प्लान लागू हो: भोपाल का नया मास्टर प्लान जल्द से जल्द लागू किया जाए।

  2. मिक्स्ड लैंड यूज: वर्षों से स्थापित दुकानों और व्यावसायिक परिसरों को ध्यान में रखते हुए मिक्स्ड लैंड यूज का प्रावधान किया जाए।

  3. गुजरात मॉडल: गुजरात के अनधिकृत विकास नियमितीकरण कानून-2022 की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी नीति बनाई जाए।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने दिया आश्वासन

व्यापारियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उनकी बातों और समस्याओं को सुनेगी ताकि इसका कोई व्यावहारिक और स्थायी समाधान निकाला जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post