Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, सर्विस पिस्टल छीनकर फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

Blog Image
903

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली पुलिस की हिरासत में ले जाए जा रहे एक आरोपी ने टॉयलेट जाने के बहाने भागने की कोशिश की। आरोप है कि उसने इस दौरान एक हेड कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर गोली चला दी। फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 63/64 के पास हुई।

पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा था आरोपी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ नॉर्थ-वेस्ट की टीम आरोपी वसीम अकरम उर्फ लंबू को पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके का रहने वाला है।

रास्ते में वसीम ने टॉयलेट जाने की बात कही। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन से उतारा और टॉयलेट की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान आरोपी ने हेड कांस्टेबल हरीश की सर्विस पिस्टल कथित तौर पर छीन ली और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में सब-इंस्पेक्टर घायल

आरोपी की गोलीबारी में सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को रोकने के लिए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया।

पुलिस टीम ने मौके पर ही उसे दोबारा हिरासत में ले लिया। इसके बाद घायल सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार और आरोपी वसीम अकरम को उपचार के लिए नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताई घटना की पूरी जानकारी

मांट क्षेत्र के सीओ अमरनाथ यादव के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर आरोपी ने टॉयलेट जाने के बहाने पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और फायरिंग की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post