Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

राज्य / बिहार

बिहार विधानमंडल में हंगामा, अशोक चौधरी को गाली देने का आरोप; मार्शल बुलाकर विपक्ष को बाहर कराया गया

Blog Image
902

पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विधान परिषद में भारी हंगामा देखने को मिला। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष के आक्रामक रुख के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान अशोक चौधरी को गाली देने का आरोप लगा, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। हंगामे के बीच मार्शल बुलाकर विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर निकलवाया गया।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कोई ठोस काम नहीं हुआ था। इसके बाद सदन में शोर-शराबा और बढ़ गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच हुई तीखी बहस पर जदयू विधायक श्याम रजक ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “एक भौजाई हैं और एक देवर। माघ का महीना है, देवर-भौजाई के बीच छींटाकशी चलती रहती है। भौजाई कुछ कहेंगी तो देवर का जवाब देना स्वाभाविक है।”

इधर, बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक नितिन नवीन आज विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। वे दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं और कार्यवाही में भाग लेने के बाद दिल्ली लौट सकते हैं। सोमवार को पटना पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था।

बजट सत्र के दौरान लगातार हो रहे हंगामे से विधायी कामकाज प्रभावित हो रहा है, जबकि महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने बने हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post