Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

बिजनेस

चांदी ₹1.79 लाख किलो के ऑल-टाइम हाई पर; सोना भी ₹957 महंगा होकर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Blog Image
908

देश में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। सोमवार 3 दिसंबर को चांदी के भाव इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी आज ₹3,504 प्रति किलो महंगी होकर ₹1,78,684 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव ₹1,75,180 रुपए था।

सोने में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹957 बढ़कर ₹1,28,550 पर पहुंच गया। इससे पहले यह ₹1,27,593 रुपए प्रति 10 ग्राम था। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम का ऑल-टाइम हाई बना चुका है।


अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट क्यों बदलते हैं?

IBJA की कीमतें बेस रेट होती हैं जिनमें 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से हर शहर और हर ज्वेलर के अनुसार रेट में अंतर देखने को मिलता है।
पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन्हीं बेस कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।


इस साल सोना-चांदी कितनी महंगी हुई?

  • सोना: अब तक ₹52,388 महंगा
    (31 दिसम्बर 2024 को ₹76,162 → अब ₹1,28,550 प्रति 10 ग्राम)

  • चांदी: अब तक ₹92,667 महंगी
    (31 दिसम्बर 2024 को ₹86,017 → अब ₹1,74,650 प्रति किलो)


सोना महंगा होने के 3 बड़े कारण

1. केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपने रिज़र्व में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं। लगातार खरीद से मांग बढ़ती है और सोने की कीमत ऊपर जाती है।

2. क्रिप्टो अस्थिरता और शेयर बाजार से कम रिटर्न
क्रिप्टो मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में फिर से सोने की ओर लौट रहे हैं। भारत में हाल के दिनों में शेयर बाजार से अपेक्षाकृत कम रिटर्न ने भी गोल्ड की मांग बढ़ाई है।

3. शादी के सीजन में बढ़ती मांग
दिसंबर-जनवरी का विवाह सीजन गोल्ड की डिमांड को परंपरागत रूप से बढ़ाता है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ता है।


क्या कीमतें और बढ़ेंगी?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि जियो-पॉलिटिकल तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है।
उनके अनुसार:

  • सोना इस साल ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

  • चांदी ₹1,85,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

सोना-चांदी में यह तेजी आने वाले समय में भी जारी रह सकती है, खासकर अगर वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी रही तो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post