Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

मध्य प्रदेश

MP Board Result 2026 OUT: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर लिस्ट और डायरेक्ट लिंक

Blog Image
905

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 का कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परिणाम मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जारी किया गया। इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 73.42% और 12वीं का 76.01% दर्ज किया गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम निम्न वेबसाइट्स पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं:

  • mpbse.mponline.gov.in
  • result.mponline.gov.in
  • mpresults.nic.in
  • digilocker.gov.in

टॉपर लिस्ट (Topper List 2026)

कक्षा 10वीं:
पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया।

कक्षा 12वीं:
भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दोनों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।


जिला और स्कूल प्रदर्शन

  • जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।
  • सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा।
  • निजी स्कूलों का परिणाम 68.64% दर्ज किया गया।
    इस तरह सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से करीब 8% बेहतर रहा।

कितने छात्र हुए शामिल?

इस वर्ष प्रदेशभर में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

  • करीब 9.07 लाख छात्र 10वीं में
  • लगभग 7 लाख छात्र 12वीं परीक्षा में शामिल हुए

सप्लीमेंट्री की जगह अब “सेकेंड चांस एग्जाम”

MP बोर्ड ने इस साल से बड़ा बदलाव किया है। अब सप्लीमेंट्री परीक्षा की जगह “सेकेंड चांस एग्जाम” आयोजित किया जाएगा।

  • फेल और पास दोनों छात्र शामिल हो सकेंगे
  • केवल फेल विषय ही नहीं, बेहतर अंक लाने के लिए भी दोबारा परीक्षा दे सकेंगे
  • परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post